प्रयागराज: दहेज में नहीं मिला दस लाख तो ससुरालियों ने गले में फंदा डालकर विवाहिता बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/अमृत विचार। दहेज में दस लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को बुरी तरह से मारा पीटा। जानकारी होने पर जब पीड़िता के भाई बहन के ससुराल पहुंचे हो ससुराल वालों ने भाइयों को भी मारपीट कर भगा दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर सुसुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मामला सरायइनायत थाना अंतर्गत है।

जानकारी के मुताबिक झूंसी थाना क्षेत्र के बंधवा ताहिरपुर की रहने वाली में पीड़िता की शादी सराय इनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ पर तीन महीने पूर्व राम नरायन के सांग हुई थी। शादी के बाद सब कुछ् सही था। शुक्रवार को विवाहिता को उसके ससुराल वालो ने दस लाख रुपये की मांग करते हुये। कमरे में बन्द कर गले मे फन्दा लगा दिया। विवाहिता को बुरी तरह से मारा और जख्मी कर दिया।

मामले की जानकारी युवती के मायके वालों को हुई तो उसके भाई भाग कर ससुराल पहुंच गये। जहा ससुरालियों ने भाइयो को भी मारकर वहां से भगा दिया। विवाहिता किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागकर रोड पर पहुंच गयी। स्थानीय लोगों ने उसके मायके वालों को दोबारा सूचना दी और युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले गये। जहां से युवती की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जमीन बंटवारे के विवाद में पूर्व एमएलसी व उनकी दो बेटियों पर हमला, अस्पताल में रहा सपाइयों का जमावड़ा

संबंधित समाचार