लखनऊ: प्रवर्तन दल ने बिजली चोरी के खिलाफ चलाया अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम प्रबन्ध निर्देशक भवानी सिंह खंगारौत के निर्देश पर निगम की अपर पुलिस अधीक्षक अंकिता सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को विभिन्न जिलों में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया, जिसमें लेसा द्वितीय के प्रवर्तन दल के प्रभारी आन्नद कुमार द्विवेदी व अवर अभियन्ता शशि प्रकाश कटियार की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। 

निगम की जनसंपर्क अधिकारी शालिनी यादव ने बताया पपनामऊ चिनहट निवासी निशा सिंह पत्नी करूणेश सिंह द्वारा मीटर से डायरेक्ट अवैध केबिल जोडकर एलएमवी 1 में लगभग छह किलोवाट व राजीव विक्रम सिंह पुत्र सुरेश सिंह को आठ किलोवाट की विद्युत चोरी करते पाया गया। 

उन्होंने बताया कि इस अभियान में अमेठी में प्रवर्तन दल के उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी एवं उपनिरीक्षक राम नरेश यादव, बंगाली प्रसाद, अवर अभियन्ता सुबोध कुमार, मुख्य आरक्षी हरेन्द्र प्रसाद द्वारा चेकिंग के दौरान विशुनदासपुर थाना गौरीगंज निवासी राम स्वरूप पुत्र बब्बे सिंह को डायरेक्ट केबिल जोडकर एलएमवी 1 में छह किलोवाट, लखीमपुर खीरी के रसूलपुर मोहम्मदी थाना निवासी इनामुल रहमान को छह किलोवाट और बहराईच के दरगाह शरीफ इस्माइलगंज निवासी सलीम अहमद पुत्र फकीर मोहम्मद को पांच किलोवाट की विद्युत चोरी करते पाया गया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जमीन बंटवारे के विवाद में पूर्व एमएलसी व उनकी दो बेटियों पर हमला, अस्पताल में रहा सपाइयों का जमावड़ा

संबंधित समाचार