बरेली: नगर आयुक्त ने किया वनखंडीनाथ मंदिर का निरीक्षण, कांवड़ियों की राह में आने वाली बाधाओं को दूर करने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मढ़ीनाथ में टेढ़े पाइप को सीधा करने के दिए निर्देश

बरेली, अमृत विचार। सावन में नाथ नगरी में कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसको लेकर नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने अपर नगर आयुक्त के साथ नाथ मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को मंदिर मार्ग पर सफाई, बिजली व्यवस्था के साथ गढ्डेदार सड़क को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

सुभाष नगर में तपेश्वर नाथ और मढ़ीनाथ मंदिर के निरीक्षण के दौरान उन्हें व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिलीं।मढ़ीनाथ में एक पाइप को टेढ़ा देखकर उन्होंने इसे सीधा करवाने की निर्देश दिए, ताकि जलभराव नहीं होने पाए। यहां जोनल स्वच्छता अधिकारी विमल मिश्रा से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही। कहा कि लो लैंड एरिया की वजह से मढ़ीनाथ में पानी भरने की समस्या आती है, इसके लिए नालियों की सफाई होती रहनी चाहिए। 

जेडएसओ ने नगर आयुक्त को बताया कि यहां नालों की सफाई कराई जा रही है। नगर आयुक्त ने पशुपतिनाथ और वनखंडीनाथ मंदिर का भी निरीक्षण किया। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने नगर आयुक्त को बताया कि वनखंडीनाथ मंदिर मार्ग से अतिक्रमण हटाया जा चुका है। प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां कुछ जगह गड्ढे हैं। कांवड़ लेकर आने वालों की सुविधा के लिए गड्डेदार मार्ग को ठीक कराने के निर्देश निर्माण विभाग को दिए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: नगर निगम का टैक्स वसूली का लक्ष्य शासन ने बढ़ाकर किया 246 करोड़ 

संबंधित समाचार