UP Transfer : पीसीएस अधिकारियों के तबादले, सिटी मजिस्ट्रेट बनाई गईं शुभांगी शुक्ला
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। कई जेलरों व कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले और 12 जिला प्रोबेशन अधिकारियों के स्थान्तरण के बाद अब कई पीसीएस के तबादले किये गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पीसीएस वैभव मिश्रा का तबादला कर उन्हें एडीएम एफआर कुशीनगर बनाया गया है। पीसीएस शुभांगी शुक्ला को सिटी मैजिस्ट्रेट गाजियाबाद बनाया गया है। इसी कड़ी में पीसीएस गरिमा स्वरूप एडीएम न्यायिक लखनऊ को संयुक्त सचिव महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बनाया गया है।
