बुलढाणा हादसा: सीएम शिंदे ने समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए कदम उठाने का दिया आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने बुलढाणा जिले में हुई बस दुर्घटना को गंभीरता से लिया है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपाय किये जाएंगे। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने से 25 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई जबकि आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे बस डिवाइडर से टकरा गई और इसमें आग लग गई। शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुलढाणा जिले के पिंपलखुटा गांव का दौरा किया, जहां शुक्रवार देर रात दुर्घटना हुई थी। 

उन्होंने पुलिसकर्मियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और अधिकारियों को दुर्घटना के संबंध में जानकारी देने वाले स्थानीय निवासियों से बातचीत की। शिंदे ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि सभी वाहन चालकों को गति सीमा से संबंधित नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा, समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर अब तक ज्यादातर हादसे मानवीय गलतियों के कारण हुए हैं। हालांकि, सरकार ने इस दुर्घटना को गंभीरता से लिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे कि दुर्घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय करने से पहले विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी। 

ये भी पढे़ं- ओडिशा: नक्सलियों ने जलाईं पत्थर तोड़ने की इकाई में नौ मशीन 

 

संबंधित समाचार