शुद्ध वायु व जल आने वाली पीढ़ियों का अधिकार : रामचंद्र यादव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधायक ने मां कामाख्या धाम से किया पौधरोपण महाभियान की शुरुआत

मवई /अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली विधानसभा की नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में वन महोत्सव पर पौधरोपण महाभियान की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि विधायक रामचंदर यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पौधे भी वितरित किए।  
      
विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण पर बहुत ध्यान दे रही है। यही कारण है कि वन महोत्सव पर 35 करोड़ पौधारोपण अभियान की शुरूआत हो रही है। उन्होंने कहा कि शुद्ध वायु और जल आने वाली पीढ़ियों का अधिकार है। यह तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षित करेंगे और अधिक से अधिक पौधा रोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि वनों की संख्या लगातार कम हो रही है, जिससे धरती के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

डीएफओ सुधांशु पांडेय ने बताया कि जनपद को 40 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पौधरोपण के स्थानों का चिह्नकांन किया जा चुका है। इस अवसर पर सभासद राकेश यादव, तेज कुमार तिवारी, एसडीओ सुधीर रंजन, वनक्षेत्राधिकारी जेपी गुप्ता, वनरक्षक हृदयराम यादव समेत कई मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : 42 दिनों बाद सोमवार को खुलेंगे जिले के 1792 परिषदीय स्कूल

संबंधित समाचार