बरेली: जिला अस्पताल में नहीं मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा, जानें वजह
कार्यदायी संस्था ने जिला अस्पताल का किया गया था बीते दिनों सर्वे
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में अब सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होना मुश्किल हो गया है। ऐसे में मरीजों को अभी परेशानी उठानी पड़ेगी। जिस कंपनी को जिला अस्पताल में मशीन स्थापित करनी है, उसने शुक्रवार को प्रबंधन को पत्र जारी कर मशीन स्थापित करने से मना कर दिया है। बीते दिनों ने कंपनी की टीम ने जिला अस्पताल में सर्वे किया था। जिस कमरे में मशीन स्थापित की जानी है, यहां पर सीलन, लिंटर न होने संबंधी कमियां कंपनी ने बताई थीं।
जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डाॅ. अलका शर्मा ने बताया कि पहले टीम ने सर्वे किया था तो कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण के चलते ट्राले से मशीन अस्पताल तक लाना संभव नहीं था। अब कंपनी ने अन्य कमियां गिनाकर यहां मशीन स्थापित करने की मनाही कर दी है।
अब 12 निजी जूनियर डॉक्टर देंगे जिला अस्पताल में सेवाएं
जिला अस्पताल कई बरसों से डॉक्टरों कमी से जूझ रहा है। शनिवार को यहां निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई पूरी करने वाले जूनियर डॉक्टरों को जिला अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। प्रबंधन के अनुसार इन डॉक्टरों में कई विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल हैं इससे काफी हद तक मरीजों को लाभ मिल सकेगा।
ये भी पढे़ं- बरेली: प्रेमी संग भागी बहू केस वापसी का बना रही दबाव, SSP से कार्रवाई की मांग
