बरेली: एलएलबी की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए सात छात्र
बरेली कॉलेज में प्राचार्य ने भी की चेकिंग, दो छात्र बीकॉम के भी पकड़े
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एलएलबी, बीएएलएलबी, बीबीए और बीसीए की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन एलएलबी में सात छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। इसमें प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने भी तीन छात्रों को पकड़ा। कुल नौ छात्रों को नकल करते पकड़ा गया, जिनमें दो बीकॉम के हैं। अधिकांश छात्र गेस पेपर के पेज लेकर लाए थे। सभी का यूएफएम कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी गई है।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे ने बताया कि एलएलबी की परीक्षा के पहले दिन ही सख्ती से चेकिंग की गई। छह छात्र और एक छात्रा को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। एक छात्र हाथ से लिखी पर्ची और अन्य गेस पेपर के पेज लेकर आए थे।
ये भी पढे़ं- बरेली: जिला अस्पताल में नहीं मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा, जानें वजह
