प्रयागराज : अपना दल कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सोनेलाल पटेल की मनाई जयंती
प्रयागराज, अमृत विचार। उतराव क्षेत्र के दरोगापुर श्रीपुर में रविवार शाम को केक काटकर अपना दल पार्टी के संस्थापक डा.सोनेलाल की जयंती मनाई गई। इस दौरान पार्टी संस्थापक के व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम मे पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी इंद्रजीत उर्फ़ बाबा पटेल ने कहा कि अपना दल के संस्थापक डा.सोनेलाल पटेल के सानिध्य में कार्य करने का मौका मिला था।
उन्होंने कहा कि सोनेलाल किसानों, शोषितों, वंचितों व दलितों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। अजीवन इनके हक अधिकार के लिए प्रदेश ही नहीं देश के कई प्रांतों में लोगों में स्वाभिमान जगाया है। आज का दिन हम सभी लोगों के लिए बेहद खास है। हम लोग हर वर्ष दो जुलाई को इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। आज भी सोनेलाल जी हम सभी के दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने देश व प्रदेश के पिछड़ों को हक दिलाने के लिए पार्टी बनाई थी। आज पार्टी मजबूत है। पार्टी के विधायक व सांसद भी हैं।
अपना दल पार्टी के वरिष्ठ नेता राम मिलन पटेल ने कहा की जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक की जयंती स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाई है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी को डॉक्टर साहब ने खून-पसीने से सींचकर बनाया है। हम उनके अधूरे कामों को आगे बढ़ाने में लगे हैं। कहा की सोनेलाल जी अपने लोगों के लिए हमेशा खड़े रहे हैं, वो कहते थे अपनों के लिए मैं बिना पद का ही काफी हूं। इस मौके पर राम राज पटेल, राम मिलन पटेल, इंद्रजीत पटेल, डाक्टर चंद्रबली पटेल, ओम प्रकाश, राजेंद्र प्रशाद पटेल, पप्पू मौर्य, सिद्ध प्रशाद, मल्लू व इंद्र बहादुर उर्फ़ लहूरी आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : 19 साल बाद सावन पर बना खास संयोग, मनोकामना होगी पूर्ण
