सीतापुर: अनियंत्रित होकर गोन नदी में गिरी कार, चार गंभीर रूप से घायल
बरई जलालपुर/सीतापुर। जिले के कमलापुर के गोन नदी के पास लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार बंदर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नेशनल हाईवे कर्मचारी त्रिपुरारी पांडे व जय किशोर ने पुलिस के साथ निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे लखनऊ की तरफ से आ रहे डीपी डिग्री कॉलेज खगेशियामऊ के चेयरमैन कौशलेस वर्मा व उनके भाई आशीष वर्मा एवं मनीष वर्मा संदीप वर्मा के साथ लखनऊ के मडियावं से आपने कालेज खगेशियामऊ जा रहे थे कमलापुर के गोन नदी पर हादसे का शिकार हो गये।
सीतापुर की तरफ से आ रहे सीओ शोभित कुमार ने हादसा देखा तो फौरन कमलापुर पुलिस को सूचना दी व नेशनल हाईवे कर्मचारियों के साथ नदी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ घायलों को नदी से निकालकर जिला अस्पताल भेज दिया गया उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें:-Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ में मंदिर सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, सुनीं जन शिकायतें
