आज का राशिफल। 04 जुलाई, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज अपनी योग्यता के बलबूते कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे। आपकी छवि लोगों के सामने निखर कर सामने आएगी। ॉ निजी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। घर के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के लोग आपके लिए कुछ निर्णय ले सकते हैं।

वृष

आज आपको अपनी छवि को लेकर चिंता रहेगी। दूसरे लोगों पर बहुत भरोसा नहीं करना चाहिए। युवा जातक अपने प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में आप रुचि लेंगे। किसी से अपनी गुप्त बातें शेयर न करें।

मिथुन

आज आपका फोकस महत्वपूर्ण कार्यों से हट सकता है। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। बेवजह की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। गैस और अपच की समस्या हो सकती है। सिनेमाघर और होटल व्यवसायियों की आय बढ़ सकती है।

कर्क

आज संपत्ति के क्रय-विक्रय से अत्यधिक धन लाभ हो सकता है। काफी दिनों से मेहनत के कारण जो थकान थी वो दूर होगी। कारोबार में नए अनुबंध कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशहाली से भरपूर रहने वाला है।

सिंह

आज व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। अटके हुए कार्यों को प्राथमिकता में लाते हुए पूर्ण कर लें। आपको मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। विदेश में शिक्षा लेने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

कन्या

आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर से जुड़ा हुआ सुनहरा मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। सहयोगियों की सलाह पर ध्यान दें। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।

तुला

आज अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। कारोबार में साझेदारी हो सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने धन की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों को अच्छा कुछ सिखाने का प्रयास करेंगे। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक

आज कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नए उत्पादों की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में संबंधियों की मदद मिलेगी। आपको कोई अच्छा आइडिया मिल सकता है जो आपको आगे बढ़ने में काफी मदद करेगा।

धनु

आज अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ने की संभावना है। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आय बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। आपकी विनम्रता की लोग प्रशंसा करेंगे। सुख-सुविधाओं में आप धन खर्च कर सकते हैं।

मकर

आज व्यावसायिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी।

कुंभ

आज व्यापारी वर्ग के मन में असंतोष हो सकता है। दिल की अपेक्षा दिमाग से फैसला लें। सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। अत्यधिक बहसबाजी से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी की बातों पर नाराज न हों।

मीन

आज अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे। संतान को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं। आपके व्यवहार से सब लोग प्रसन्न रहेंगे। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है।