घर पर तैयार करें ये फेसपैक, बचेगा पार्लर का पैसा और चेहरे पर आएगा गजब का निखार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज के खराब लाइफस्टाइल और तनाव का असर हमारे शरीर पर पड़ता है। जिससे बाल झड़ना और स्किन पर कई तरह की परेशानियां होना आम बात हो गई है। वहीं स्किन पर होने वाली दिक्कतों से छुटकारे के लिए लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करते हैं। वहीं पैसे खर्च होने के साथ-साथ पार्लर में समय काफी बर्बाद होता है। 

ऐसे में आज हम आपको एक फेसपैक को बनाना सिखाएंगे, जिसके यूज से आप चेहरे पर निखार ला सकती हैं। बता दें इस फेसपैक को बनाने के लिए आपको बस दो चीजों की जरूरत होगी। तो चलिए जानते हैं। 

फेसपैक तैयार करने का तरीका
दही में लैक्टिक एसिड, विटामिन्स और प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो चेहरे की झाइयां मिटाने में मदद करते हैं, वहीं शहद में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे त्वचा में नमी बरकरार रहती है। ऐसे में अगर आप इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाएंगे तो आपके चेहरे को काफी फायदा मिलेगा। इन दोनों को मिलाकर बस कुछ देर लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे को सादे से पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर होंगी और चेहरा बेदाग और निखरा हुआ नजर आएगा।

ये फेस पैक मुहांसों को करता है खत्म
अगर गर्मी की वजह से आपके चेहरे पर मुहांसो आ रहे हैं तो इस पैक का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी। 

निखरती त्वचा
बता दें दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन टोन को लाइट करने में मदद करता है। शहद चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है, इसलिए शहद और दही का फेसपैक चेहरे पर जरूर लगाएं। 

झुर्रियां को करता है कम 
इस पैक को चेहरे पर लगाने से त्वचा के अंदर कोलाजेन का उत्पादन बढ़ता है, जो झुर्रियों को कम करने में काफी मददगार होता है।

टैनिंग होगी दूर 
बता दें तेज धूप की वजह से चेहरे पर जो टैनिंग की समस्या सामने आती है वो इस पैक से दूर हो सकती है। अगर आपकी त्वचा भी धूप की वजह से झुलस गई है तो इस पैक का इस्तेमाल कीजिए। 

स्किन एलर्जी से मिलेगी राहत
अगर आप त्वचा की एलर्जी से राहत पाना चाहती हैं तो इस पैक को चेहरे पर जरूर लगाएं। इस मिश्रण को लगाने से त्वचा का पीएच स्तर भी बैलेंस रहता है। 

 

संबंधित समाचार