बरेली: तीन बच्चों की मां ने की शादी, राज खुला तो पति पर कराया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। तीन बच्चों की मां ने युवक को फंसा कर उससे शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी की पहले भी शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। इस पर उसने धोखा देने का आरोप लगाया। तब युवती ने पति व उसके रिश्तेदारों पर …

बरेली,अमृत विचार। तीन बच्चों की मां ने युवक को फंसा कर उससे शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी की पहले भी शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। इस पर उसने धोखा देने का आरोप लगाया। तब युवती ने पति व उसके रिश्तेदारों पर लखीमपुर खीरी में मुकदमा दर्ज करा दिया और समझौते के नाम पर तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। युवती अब भी धमकी दे रही है। युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जाकर इसकी शिकायत की है।

किला के स्वालेनगर निवासी अमित कश्यप ड्राइवरी करता है। अमित ने बताया कि 2017 में उसकी मुलाकात रामनगर कॉलोनी, कोतवाली सदर लखीमपुर खीरी की युवती से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों ने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया और साथ में रहने लगे। युवती ने धीरे-धीरे अमित से लाखों रुपये हड़प लिए।

कुछ समय पहले अमित को पता चला की जिस युवती से उसने शादी की है उसके तीन बच्चे हैं। उसका पति भी उससे मिलने आता है। अमित ने नाराजगी दिखाई तो वह घर से नकदी और जेवर लेकर भाग गई। इसके बाद युवती ने अमित, उसके पिता और रिश्ते के भाई पर छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास, जानलेवा हमला आदि का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। समझौते के नाम पर वह काफी रकम भी ऐंठ चुकी है। अमित ने बताया कि उसे नंबरों से धमकी मिल रही है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

संबंधित समाचार