पीलीभीत: आखिर सपा कार्यालय पर क्यों जुटे हरिद्वार से आए साधु संत?, जानिए क्या है पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। शहर के नकटादाना चौराहा पर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को हरिद्वार से चलकर आए तमाम साधु संत पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यालय पर विश्राम किया। सपा नेताओं ने भी उनका स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी सेवा भी कार्यालय पर की गई।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर, सदर विधानसभा अध्यक्ष असलम जावेद, मोहम्मद मियां, आशीष चौहान, हाजी लाडले, दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि साधु संत हरिद्वार से चलकर आए थे। उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यालय पर विश्राम किया और आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विजयी भव का आशीर्वाद भी दिया है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: कहासुनी में थाने के पास असलहा लहराए, अब लाइसेंस होंगे निरस्त...जानिए पूरा मामला
