पीलीभीत: हत्या मामले में आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, सील दुकान से निकाली शराब
पीलीभीत, अमृत विचार। शराब की दुकान में हत्या के मामले में शराब की दुकान बंद कर दी गई थी, अब दो माह बाद आबकारी विभाग ने पुलिस की मौजूदगी शराब को निकला गया। दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरण कर दिया गया।
मोहल्ला मस्जिद पठानी में स्थित शराब की दुकान में 21 अप्रैल को शराब पीने के दौरान विवाद हो गया था। इसमें गौरीशंकर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति बन गई। मृतक के भाई राजकुमार ने मोहल्ला फीलखाना निवासी गोरे उर्फ सलमान,मुशर्रफ,अजीम के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शराब की दुकान को सील कर दिया। बाद में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। हत्याकांड के बाद लोगों ने शराब की दुकान को वहां से हटाने की मांग की। अब दो माह बाद दुकान को स्थानांतरण करने के बाद शराब शिफ्ट की गई है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दुकान की सील खोली गई है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: कहासुनी में थाने के पास असलहा लहराए, अब लाइसेंस होंगे निरस्त...जानिए पूरा मामला
