अयोध्या: संगठन भी साध गए अखिलेश, लोकसभा चुनाव को लेकर दिया संदेश
हाजी फिरोज खान गब्बर के आवास पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिले
अयोध्या/अमृत विचार। एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संगठन को भी साध गए। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से जुटने का निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं में हौंसला भी भरा। वरिष्ठ नेता हाजी फिरोज खान गब्बर के रौनाही स्थित आवास पर संगठन की अनौपचारिक बैठक में उन्होंने साफ कहा कि भाजपा से मुकाबले के लिए तैयार रहना होगा। जनता के बीच जाएं और उनकी समस्याओं को लेकर मुखर हों। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं करें।
पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव की तेरहवीं में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने 40 मिनट से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनकी दुख तकलीफ जानी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के हौंसले से ही चुनाव जीता जाता है इसलिए हौसला बरकरार रखे। उन्होंने सपा नेता के परिवार से मुलाकात कर एक चंदन का पौधा भी रोपित किया।
इस मौके पर आल इंडिया सुन्नी जमीयत ए उलेमा के सदर सैय्यद मोईन अशरफ, कारी जलालुद्दीन, मौलाना अय्यूब, ज़िलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, बीकापुर विधानसभा के प्रभारी एजाज़ अहमद, विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा, कृष्ण कुमार पटेल, राम प्रताप यादव, भदरसा नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद राशिद, जुग्गी लाल यादव, रुदौली चेयरमैन जब्बार अली, वकार अहमद, प्रधान खुर्शीद अहमद, एशात खान, आज़ाद सिद्दीकी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : सीएमओ के निरीक्षण में तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित
