रामपुर: आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में नहीं हुई बहस पूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज फिर होगी सुनवाई, एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही सुनवाई

रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी नहीं हो सकी। इस मामले में आज भी सुनवाई होगी। 
      
2019 में लोकसभा का चुनाव हुआ था। जिसमें आजम खां को सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया था। आजम खां ने जनसभाओं को संबोधित किया था। इस मामले में उन्होंने एक अधिकारी सहित अन्य लोगों पर टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद शहजादनगर थाने में  मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। 

जिसकी सुनवाई मौजूदा समय में एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। इस मामले में आजम खां के अधिवक्ता की ओर से गवाहों की सूची कोर्ट में पेश की गई थी। जिनकी गवाही पूरी हो गई। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी नहीं हो सकी। अब बुधवार को सुनवाई होना है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: जयाप्रदा के आचार संहिता मामले में दो गवाहों ने दर्ज कराए बयान

संबंधित समाचार