रामनगर: बाइक लेकर भाग रहे किशोर समेत एक को दबोचा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। बाइक चुराकर भाग रहे दो लोगों को बाइक स्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। 

मंगलवार को डेरी फार्म फौजी कालोनी में नीटू सिंह निवासी थाना असमोली  सम्बल उप्र किसी कार्य से अपने परिचित से मिलने फौजी कॉलोनी रामनगर आया था। बाइक उसने परिचित के घर के बाहर खड़ी की ही थी कि दो लोग उसकी बाइक लेकर भागने लगे।

अचानक बाइक को ले जाते देख नीटू शोर मचाते हुए बाइक के पीछे दौड़ा तो आसपास के लोगों ने बाइक के साथ दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई अनीश अहमद ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम बृजेश चौहान निवासी हाथी चग कैलासपुर बहराइच उप्र बताया जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग बताया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में भेज दिया है जबकि नाबालिग को जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है।

संबंधित समाचार