हल्द्वानी: पुलिस को शपथ पत्र देकर मुकरा ठेकेदार, हड़प लिए साढ़े 7 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मकान बनाने का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने मालिक से साढ़े 7 लाख रुपये ठग लिए और मकान बनाकर भी नहीं दिया। इसके बाद उसने पुलिस के सामने शपथ पत्र लिखा और बाद में उससे भी मुकर गया। इस मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
   

तल्ली बमौरी निशांत विहार निवासी विपिन चन्द्र पंतोला पुत्र शंकर दत्त पंतोला ने बताया कि उसने ओल्ड आवास विकास रेलवे कालोनी काशी निवासी अर्जुन शर्मा पुत्र नन्द राम शर्मा को मकान का ठेका 28 लाख 50 हजार रुपये में दिया था, लेकिन उसने एग्रीमेंट के मुताबिक काम नहीं किया। विपिन का कहना है कि उसने कई किश्तों में 23,31,670 रुपये ठेकेदार को दिए। आर्केटेक्ट ने लगभग 17 लाख रुपये का बजट बनाया।

ठेकेदार को बढ़े हुए 6,31,670 रुपये भी दे दिए, लेकिन उसने काम नहीं किया। हीरानगर पुलिस चौकी में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी तो उसने शपथ पत्र दिया और पैसे लौटाने को कहा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इस दौरान पीड़ित को किराए के मकान में रहना पड़ा। पीड़ित ने आरोपी से 7,51,670 रुपये वापस दिलाने की मांग की है। 

संबंधित समाचार