बहराइच: शटडाउन में शुरू कर दी बिजली सप्लाई, करंट लगने से झुलसा बिजली कर्मी
रूपईडीहा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के नारायन जोत गांव निवासी एक प्राइवेट बिजली कर्मी मंगलवार को शटडाउन लेकर बिजली का तार जोड़ रहा था। तभी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिससे वह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत नारायण जोत गांव निवासी सहमान पुत्र आशिक अली प्राइवेट लाइन मैन है। मंगलवार सुबह सहमान सरैया गांव में बिजली का तार शटडाउन लेकर जोड़ रहा था। शटडाउन के बाद ही भी अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो गई जिससे वह करंट लगने से झुलस गया प्राइवेट लाइन कर्मी नीचे गिर गया।
घायल कर्मचारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज कर रहे इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर अंकित त्रिपाठी ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया है। ईएमओ ने बताया कि प्राइवेट लाइन कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : बृजलाल खाबरी ने BJP पर साधा निशाना, कहा - सरकार की नाकामियों का परिणाम भुगत रही जनता
