शाहजहांपुर: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दिल्ली जाने को लेकर हुआ था पति-पत्नी में विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जखिया गांव में एक महिला ने मकान के बरामदे में धन्नी के सहारे साड़ी का फदा गले में डालकर जान दे दी। पति-पत्नी में दिल्ली जाने को लेकर विवाद हुआ था। महिला ने अपने पति को बच्चे को टहलाने के लिए भेज दिया। इस दौरान उसने यह कदम उठा लिया।

कलान थाना क्षेत्र के गांव जखिया निवासी कन्धई का परिवार दिल्ली में काम करता है। उसके ससुर मैकूलाल भी दिल्ली में काम करते है। रविवार को कन्धई ने अपनी पत्नी से कहा कि वह दिल्ली काम करने के लिए जा रहा है। उसकी पत्नी 23 रुपा ने कहा कि वह भी साथ में चलेगी।

उसने अपनी पत्नी से कहा कि तुम अभी मत जाओ और बाद में आकर ले जाएगे। रुपा ने कहा कि दिल्ली में उसके पिता है। वह पिता के पास चली जाएगी। इस दौरान पति-पत्नी में आपसी विवाद हो गया। कन्धई ने अपनी पत्नी से कहा कि वह चार दिन बाद दिल्ली जाएगा।

सोमवार की शाम छह बजे रुपा ने अपने पति से कहा कि आयुष को बाहर घुमा लाओ। वह डेढ़ साल के बेटे को लेकर गांव में घुमाने के लिए चला गया। इस दौरान रुपा ने मकान के बरामदे में धन्नी से साड़ी का फंदा गले में डालकर जान दे दी।

उसका पति शाम सात बजे पर आया तो देखा कि उसकी पत्नी का शव साड़ी से लटका हुआ था। मृतका रुपा के पिता मैकूलाल ने बताया कि उसने बेटी की शादी छह साल पहले कंधई के साथ की थी। वह दिल्ली में काम करता है। उसकी बेटी के दो छोटे बच्चें है।

उसकी बेटी का पति से दिल्ली जाने को लेकर कुछ विवाद हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मायके पक्ष वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ट्रक बैक करते समय दादी-पोती की दबकर मौत, चालक फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात