बरेली: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : श्रीरामायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत की गई। इससे पहले श्रीसनातन धर्म मंदिर से श्रीरामायण मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जगह-जगह कलश यात्रा का लोगों को पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

कथाव्यास डाॅ. संजय कृष्ण सलिल ने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि इससे न सिर्फ वातावरण पवित्र होता है, बल्कि जहां ईश्वर का गुणगान होता, वहां वह स्वयं पहुंच जाते हैं। नवीन अरोड़ा, कुक्की अरोड़ा, उत्कृष्ट अरोड़ा, बरखा अरोड़ा, हरिओम अरोड़ा, मुकेश सांवरिया, राहुल सेठी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: सुबह मिनी सचिवालयों पर हाजिरी लगाकर घर चले जाते हैं पंचायत सहायक, आनलाइन हाजिरी में भी सेंधमारी

संबंधित समाचार