PCS ज्योति मौर्या की कहानी में नया मोड़...शादी का कार्ड आया सामने, पति पर उठे अब ये सवाल...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्य की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बनारस की रहने वालीं ज्योति मौर्या एक बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता की अपनी एक चक्की की दुकान है। वह बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज थीं, लेकिन पिता ने ग्रेजुएशन करने के बाद अपनी बेटी की शादी साल 2010 में आलोक मौर्य से कर दी थी। 

WhatsApp-Image-2023-07-05-at-9.21.38-AM-901x676

चर्चा है कि आलोक से शादी के बाद जब ज्योति अपने ससुराल पहुंचीं तो पति ने अपनी पत्नी को पढ़ा लिखा कर कुछ अच्छा बनाने का बीड़ा उठाया। यानी आप कह सकते हैं कि कुछ हद तक दोनों की कहानी अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम की तरह है। वहीं, इस बीच ज्योति ने अपनी शादी का कार्ड मीडिया के सामने रखा है, जिसे आलोक ने फर्जी बता दिया है।

आलोक मौर्या ने कहा कि यह कार्ड मुझे फंसाने के लिए छपवाया गया है, क्योंकि जब शादी हुई तब यह अध्यापिका नहीं थीं, सिर्फ पढ़ रही थीं। कार्ड पूरी तरीके से झूठा है। आलोक मोरिया का यह भी कहना है कि उनकी पत्नी पास कोई एविडेंस नहीं है, इसलिए उनपर इल्जाम लगाने के लिए शादी के कार्ड को एक जरिया बनाया जा रहा है। आलोक के अनुसार, शादी के कार्ड पर तारीख, दिन, नाम, पता तो सही है लेकिन उनके नाम के नीचे लिखा गया ग्राम पंचायत अधिकारी गलत है।

यह भी पढ़ें- बरेली: वाल्मीकि समाज को अपशब्द कहने पर लोगों में रोष, एसडीएम के खिलाफ दिया ज्ञापन

संबंधित समाचार