हल्द्वानी: एमबीपीजी में 10 जुलाई को निकलेगी पहली मेरिट, 14 से होंगे प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। समर्थ पोर्टल से प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद महाविद्यालय प्रवेश के लिए मेरिट सूची तैयार कर रहे हैं। एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश की पहली मेरिट सूची 10 जुलाई को निकलेगी। 14 जुलाई से महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए इस बार 6946 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

समर्थ पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन के दौरान अपलोड किए गए डाटा के आधार पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर वरीयता सूची जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थियों को छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल https:online.mbpgcollege.ac.in पर आवेदन के उपरांत 14 जुलाई से महाविद्यालय में विभिन्न प्रवेश पटलों पर प्रवेश समिति के समक्ष अभिलेखों का भौतिक सत्यापन करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।

इसके 48 घंटे उपरांत प्रवेश ले चुके छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर फीस जमा करनी होगी।  
बुधवार को प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी की अध्यक्षता में प्रवेश की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। प्रवेश समित और प्राध्यापकों ने कहा कि वर्तमान सत्र में शासन की ओर से गतिमान प्रवेश प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण किया है, जिन विद्यार्थियों ने एमबी कॉलेज के लिए आवेदन किया है।

उनके डाटा को महाविद्यालय के समर्थ नोडल अधिकारी डाउनलोड करने के उपरांत मेरिट जनरेट कर महाविद्यालय की वेबसाइट www.mbpgcollege.org पर अपलोड करेंगे। महाविद्यालय की वेबसाइट में मेरिट अपलोड हो जाने के उपरांत मेरिट में चयनित छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य होगा।

महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर समस्त विवरण अपलोड करने के उपरांत आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड कर समस्त मूल अभिलेखों के साथ महाविद्यालय में विभिन्न प्रवेश पटलों पर भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। भौतिक सत्यापन के बाद फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने के उपरांत विद्यार्थी पोर्टल से पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

बैठक में प्रो. बीआर पंत, डॉ. कमरूद्धीन, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. संजय खत्री, डॉ. अंजू बिष्ट, डॉ. चारू चंद्र ढौंडियाल, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. नीरज तिवारी, डॉ. नवल किशोर लोहनी, डॉ. रोहित कांडपाल, डॉ. कामिका चौधरी, डॉ. शेखर कुमार, श्याम मेवाड़ी, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार