संभल: बाल पकड़कर दीवार में मारा सिर... स्केल से किया हमला, कोतवाली में पति से विवाद पर भड़की ने की महिला सिपाही की पिटाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। कोतवाली में महिला डेस्क पर तैनात सिपाही को एक महिला ने हमला कर घायल कर दिया। महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमले व सरकारी कार्य में बाधा डालने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल सिपाही का उपचार सीएचसी में कराया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। 

कोतवाली में तैनात महिला सिपाही अनीता ने दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को वह महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद थीं। कुछ दिन पहले मौलागढ़ निवासी विमला ने पति संजीव की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार जुलाई को संजीव अपने अधिवक्ता के साथ कोतवाली पहुंचा और बताया कि वह कभी गुम नहीं हुआ। उसकी पत्नी विमला मारपीट व गाली-गलौज करती है, इसलिए वह अपनी उसके साथ नहीं रहना चाहता। 

पुलिस ने दोनों को आमने-सामने बैठाकर बात कराई थी। तब संजीव ने विमला के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों चले गए। बुधवार दोपहर 12:50 बजे विमला महिला हेल्प डेस्क पर पहुंची। वहां सिपाही अनीता से पति संजीव को बुलाने व उससे खर्चा दिलाने की बात कहने लगी। सिपाही ने कहा कि तुम अपने खर्चे के लिए न्यायालय में वाद दायर कराओ। इस पर महिला ने सिपाही के बाल पकड़कर दीवार में सिर मार दिया। मेज पर रखा स्टील का पैमाना उठाकर सिर पर कई वार किए। महिला सिपाही के चीखने चिल्लाने पर अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। सिपाही अनीता की तहरीर पर पुलिस ने विमला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

ये भी पढ़ें:- संभल: दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक की कार से पुलिस ने उतारा तिरंगा, नोकझोंक

संबंधित समाचार