बिजनौर: गुलदार के हमले में महिला घायल, दरांती से वार कर सास ने बहू को बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। घर के नजदीक खेत में घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। महिला की चीख सुनकर सास ने गुलदार पर दरांती से वार उसे बचाया। घायल महिला को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे गुलदार के हमले से लोगों में दहशत है।
     
बुधवार को गांव मौसमपुर निवासी शकुन्तला देवी (42) पत्नी ऋग्वेन्द्र सिंह अपनी सास गीता देवी सहित परिजनों के साथ घर के नजदीक ही खेत में घास काट रही थी। तभी अचानक झाड़ी से निकलकर गुलदार ने शकुन्तला पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर सास गीता देवी ने शोर मचाया और गुलदार पर दरांती से वार कर बहू की जान बचाई।  

सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि महिला के हाथ पर गहरे घाव हैं, सिर पर पंजों के निशान हैं। महिला की हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर नगीना रेंज के रेंजर के अधिकारी विकास वरुण कुमार, वन दरोगा सुनील राजौरा, वन दरोगा जगत सिंह राणा सहित अन्य टीम के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए गांव मे पिंजरा लगाने की मांग की।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर : कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये से भरा बैग लूटा

संबंधित समाचार