प्रयागराज : गंगा का जलस्तर बढ़ने से बढ़ी परेशानियां, पुरोहितों की रोजी-रोटी पर मंडरा रहा खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय घाट के पुरोहित अपनी रोजी-रोटी को लेकर काफी परेशान हैं। वहीं बढ़ते जलस्तर को लेकर जिलाधिकारी ने स्थान को खाली करने का कड़ा निर्देश जारी किया है।

गंगा के तेजी से बढ़ते जलस्तर को लेकर घाट के किनारे रहने वाले पुरोहित परेशान हो रहे हैं। प्रयागराज में बाढ़ अगस्त-सितंबर में आती है। इस वर्ष जुलाई में गंगा-यमुना का बढ़ रहा जलस्तर लोगों को अभी से चिंतित करने लगा है। फाफामऊ में गंगा धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। संगम में गंगा-यमुना के सहारे आ रहा बारिश का पानी अब फैल रहा है। फाफामऊ में बुधवार को गंगा का जलस्तर नौ सेमी बढ़कर 77.21 मीटर पर पहुंच गया। संगम का जलस्तर 14 सेमी बढ़ गया है।

नैनी में गत दिवस यमुना में एक मीटर 41 सेमी जलस्तर बढ़ा था। 24 घंटे बाद यमुना का जलस्तर 27 सेमी घट गया। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : वंदे भारत ट्रेन का संचालन 9 जुलाई से शुरु, दो घंटे में तय होगी अयोध्या सेे लखनऊ की दूरी

संबंधित समाचार