दुल्हन शादी से एक महीने पहले कर लें ये काम, हर कोई करेगा तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हर लड़की के लिए शादी उसकी जिंदगी में एक खास मौका होती है। शादी के बाद लड़की की जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है। लड़की शादी के बाद एक नए परिवार की सदस्य बन जाती है। वहीं अनजान लोगों से रिश्ता जुड़ने के बाद उसके लिए परिवार में शामिल होना और नए रिश्ते को मजबूत बनाना बड़ी चुनौती होती है। 

ऐसे में लड़कियों को शादी से पहले ही कुछ काम कर लेने चाहिए, ताकि शादी के दौरान हर कोई उन से इंप्रेस हो जाएं। पति और ससुराल वालों से दुल्हन का अच्छा और मजबूत रिश्ता बन सके, इसके लिए शादी से एक महीने पहले कुछ कामों को जरूर करें। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी से पहले कर लेना चाहिए। 

स्किन केयर
बता दें शादी से पहले सबसे जरूरी है एक दुल्हन के लिए अपने लुक्स पर काम करना। क्योंकि किसी भी व्यक्ति में सबसे पहले सामने वाले लोग उनके लुक को ही देखते हैं। शादी के मौके पर बहुत सारे रिश्तेदार, मेहमान शामिल होते हैं। ऐसे में सुंदर दिखना इसलिए भी जरूरी होता है ताकि ससुरालवालों के सामने आप एक अच्छी छाप छोड़ सकें। शादी होने वाली है तो त्वचा का ध्यान रखना शुरू कर दें। इसके लिए कुछ घरेलू स्किन केयर टिप्स भी अपना सकती हैं।

शादी की शॉपिंग
शादी समारोह एक बड़ा कार्यक्रम होता है, जिसमें हर किसी की नजर दुल्हन पर होती है। शादी में काम भी बहुत सारे होते हैं, इसलिए दुल्हन को अपने सारे काम शादी से एक महीने पहले ही निपटा लेने चाहिए। शादी के जोड़े से लेकर अन्य सभी जरूरी सामान की खरीदारी पहले से कर लें ताकि तारीख करीब आते ही हड़बड़ाहट में कोई गलती न हो जाए और आपका खास दिन खराब हो जाए।

अधूरे काम पूरे करें 
अगर आप नौकरी करती हैं या आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां हैं तो शादी से पहले उन्हें पूरा कर लें। अधूरे कामों को निपटा लें ताकि शादी के वक्त दुल्हन फ्री होकर रस्मों को ठीक से निभा सकें। ऐसा न हो कि शादी के समय आपके ऊपर काम का बोझ आ जाए या शादी के तुरंत बाद आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने में जुट जाएं। 

ससुराल वालों को जानना
बता दें हर दुल्हन को शादी से पहले अपने ससुराल वालों के बारे में कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए। जैसे परिवार में कौन-कौन है? घर के बच्चों के क्या नाम हैं? ऐसी ही कुछ अन्य बातें। ताकि शादी के बाद अनजाने में आपसे कोई गलती न हो जाए और ससुराल वालों के सामने आप का इंप्रेशन खराब हो जाए।

ये भी पढे़ं- अगर पार्टनर में नजर आएं ये आदतें, ब्रेकअप करने में न लगाएं वक्त

 

संबंधित समाचार