मुख्तार के गुर्गे गोरा राय पर बड़ी कार्रवाई, गाजीपुर में कई लाख की संपत्ति कुर्क
गाजीपुर, अमृत विचार। मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार जारी है। यूपी पुलिस विभिन्न आपराधिक मुकदमों में ना केवल चार्जशीट दाखिल की है बल्कि उसके गुर्गों पर कार्रवाई भी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार के ख़ास गुर्गे गोरा राय की तकरीबन 60 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को कुर्क कर दिया है।
गौरतलब है कि गुजरे एक साल में मुख्तार अंसारी की यूपी के मऊ, गाजीपुर और लखनऊ समेत कई जिलों की तकरीबन 70 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को जब्त किया गया है। मुख्तार अंसारी के गैंग में शामिल 96 गुर्गे गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। 75 अपराधियों पर गैंगस्टर लगाया गया है।
ये भी पढ़ें - अयोध्या: अस्पताल को जाने वाली सड़क की ही सेहत खराब, जान जोखिम में डालकर चलते हैं लोग
