आज का राशिफल। 07 जुलाई, 2023
मेष
आज व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। मन में संतोष की भावना रहेगी। ऐसा कोई काम न करें जिसमें आपकी छवि दांव पर लगी हो। उच्चशिक्षा को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे।
वृष
आज सहकर्मियों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। तनाव न लेते हुए समस्याओं का शांत मन से समाधान ढूंढें। राजनैतिक मामलों से जड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन
आज आपके मनोबल में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यवसाय में आपकी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। धार्मिक नियमों का पालन अच्छे से करें। शेयर मार्केट में निवेश संभालकर करें।
कर्क
आज अपने गुप्त रहस्य और विद्या किसी से साझा न करें। घर में अनुशासन बनाए रखें। आपको क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें। करियर और शिक्षाको लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।
सिंह
आज बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्यों में कुछ धीमापन हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली
है। मित्र आपकी काफी मदद करेंगे। जॉब में स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं।
कन्या
आज नकारात्मक परिस्थितियों के बीच भी संयम बनाकर रखें। हालांकि लोगों के ऊपर आपका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। गुस्से व तनाव के कारण दिनचर्या खराब हो सकती है
तुला
आज परोपकार और समाज कल्याण के कार्यों में अपना सहयोग देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके उत्तम प्रदर्शन को लेकर चर्चा होगी। जीवनसाथी आपकी अतिरिक्त देखभाल करेगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
आज नया करियर शुरू करने का विचार बना सकते हैं। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग नहीं कर पाएंगे। यदि आवश्यक न हो तो बड़े आर्थिक लेन-देन कम करें। प्म संबं रे धों को मर्यादित रखें। बाहरी व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप न होने दें।
धनु
आज ऑफिस में काम का दबाव काफी कम रहेगा। अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। अपनी नीतियों को हमेशा स्पष्ट रखें व उसमें फेर-बदल न करें। युवा जातक प्म रे विवाह की योजना बना सकते हैं।
मकर
आज अपनी क्षमताओं को परखने का प्रयास करें। रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने के लिए मेहनत करेंगे। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। गुस्से में आकर किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया न दें।
कुंभ
आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सकारात्मक लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण होते रहेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे।
मीन
आज नए कार्य की रूपरेखा बनाएंगे। किसी नजदीकी मित्र से मनमटुाव हो सकता है। ज्यादा सोच-विचार के कारण आप अवसरों को खो सकते हैं। पुराने कर्जों के कारण आपको तनाव हो सकता है। परिवार में जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें।
