देहरादून: केदारनाथ जा रहे बाइक सवार युवक खाई में गिरे, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे युवकों की बाइक खाई में गिर गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप हुआ। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए।

दोनों घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। ये तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और अमेठी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शिवपुरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है।

कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला। और एक शव भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। घायलों के नाम विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष- अपूर्व सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष है जबकि मृतक-आकाश उपाध्याय 25 वर्ष पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश का निवासी था। 

संबंधित समाचार