बरेली: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से छात्रा लापता, तलाश में जुटी पुलिस
बरेली, अमृत विचार। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से एक छात्रा लापता हो गई। जब उसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को हुई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी है।
सूचना देने के बाद पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अभी तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा है। बरामदगी के लिए पुलिस ने टीमें गठित की हैं। परिजन भी बेटी की खोज में जुटे हैं। घटना को लेकर पुलिस ने स्कूल के चपरासी को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: खटीमा के व्यापारी को बंधक बनाकर मांगी पांच लाख की रंगदारी
