जया बच्चन का क्रश थे धर्मेंद्र, सोफे के पीछे छिप-छिपकर देखती थीं एक्ट्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जया बच्चन का कहना है कि वह अपने करियर के शुरूआती दिनों में धर्मेंद्र से प्यार करती थी। करण जौहर निर्मित-निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र और जया बच्चन साथ नजर आएंगे। फैंस दोनों के साथ देखने के बेकरार हैं। धर्मेंद्र और जया बच्चन ने शोले और गुड्डी जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया है। 

जया बच्चन ने कहा है कि उन्हें करियर के शुरुआती दिनों में धर्मेंद्र पर क्रश था। जब वह धर्मेंद्र के साथ 'गुड्डी' में काम कर रही थीं तो उनको देखकर सोफे के पीछे छुप जाया करती थीं। जया बच्चन के इस बयान पर धर्मेंद्र ने भी रिएक्शन दिया है। धर्मेंद्र ने कहा, 'ये जया का प्यार और सम्मान है। मैं जया और अमिताभ को बहुत लंबे समय से जानता हूं। दोनों के साथ काम करने में मुझे मजा आता था। मुझे आज भी शोले की शूटिंग के दौरान बिताए गए मजेदार पल याद हैं। 

धर्मेन्द्र ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए जया बच्चन का एक फोटो भी शेयर की थी और लिखा था कि बरसों बाद अपनी गुड्डी के साथ, गुड्डी जो मेरी फैन हुआ करती थी। धर्मेन्द्र ने उस वक्त की शूटिंग का अनुभव भी शेयर किया और कहा कि उस वक्त सभी खूब मस्ती करते थे।

‘गुड्डी’ से किया था जया ने डेब्यू
1971 में जया बच्चन ने ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म ‘गुड्डी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। 22 साल की जया बच्चन ने फिल्म में 16 साल की लड़की का रोल किया था।

ये भी पढ़ें : इंटरनेशनल इवेंट कॉमिक-कॉन कन्वेंशन में दिखाई जायेगी Project K की पहली झलक, अमिताभ बोले- ये मेरे लिए गर्व से भरा क्षण

 

संबंधित समाचार