आगरा : बदइंतजामी का खामियाजा भुगत रहे ताजमहल आने वाले पर्यटक, टिकट के लिए होती है मारामारी
आगरा, अमृत विचार। ताजमहल आने वाले पर्यटकों में टिकट को लेकर रोज मारामारी होती है। यहां कर्मचारियों की कमी के चलते 10 विंडो की जगह केवल 3 ही खुलती हैं। जिनपर लम्बी कतार लग जाती है। इस कतार में भारतीय ही नहीं विदेशी पर्यटक भी शामिल होते हैं। गौरतलब है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से तजमहल में बीते तीन साल से ऑनलाइन टिकट व्यवस्था लागू की गई है। लेकिन ऑफलाइन व्यवस्था के चक्कर में लोग टिकट खिड़कियों के आगे लम्बा इंतजार करते हैं।
बताते चलें कि रोजाना तकरीबन 20 से 30 हजार पर्यटक ताजमहल घूमने आते हैं। एएसआई ने 2020 में कोविड-19 के प्रसार के चलते ताजमहल को बंद किया था। कोरोना के बाद उस समय सिर्फ ऑनलाइन टिकट व्यवस्था लागू की गई थी। करीब 3 साल बाद भी यह व्यवस्था नहीं बदली है।
ये भी पढ़ें -Uniform Civil Code : यूसीसी के विरोध में उतरा ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
