सायरा बानो की इंस्टाग्राम पर एंट्री, दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर लिखा इमोशनल पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सायरा बानो ने अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। दिलीप कुमार की आज पुण्यतिथी है। इस मौके पर सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। उन्होंने दिवगंत दिलीप कुमार के साथ फोटोज शेयर की, और इमोशनल पोस्ट लिखा। 

https://www.instagram.com/p/CuYtmaKNZwI/

सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर दिलीप साहब के पसंदीदा उर्दू दोहे में से एक लिखा, सुकून-ए-दिल के लिए कुछ तो एहतमाम करूं, जरा नजर जो मिले फिर उन्हें सलाम करूं, मुझे तो होश नहीं आप मशवरा दीजिए, कहां से छेड़ूं फसाना कहां, तमाम करूं।

उन्होंने आगे लिखा कि मैं यह नोट 7 जुलाई को विशेष रूप से दुनिया भर के उन सभी देखभाल करने वाले शुभचिंतकों और सबसे प्यारे दोस्तों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए लिख रही हूं, जिन्होंने आज तक अपने प्यार और सम्मान से मुझे अभिभूत कर दिया है। मेरे कोहिनूर दिलीप कुमार साहब के लिए। आज तक, मुझे लगता है कि वह मेरे साथ है और चाहे कुछ भी हो, हम जीवन की राह पर साथ-साथ चलेंगे, हाथ में हाथ डालकर, विचारों में एक और समय के अंत तक एक रहेंगे।

ये भी पढ़ें: संजय दत्त ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, बोले- आप सभी मुझे आगे बढ़ाते रहें

संबंधित समाचार