बहराइच: ग्राम प्रधान पुत्र की प्रताड़ना से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर दी जान, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के खपुरवा गांव निवासी एक युवती के साथ ग्राम प्रधान का पुत्र अपने सहयोगियों के साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। गुरुवार को वह युवती के घर में भी चला गया। इससे क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने ग्राम प्रधान पुत्र समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवती के पिता और भाई जेल में बंद हैं।

फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खपुरवा के ग्राम प्रधान गोपाल वर्मा है। ग्राम प्रधान के पुत्र राहुल वर्मा द्वारा गांव निवासी सीमा (22) पुत्री शिवदयाल के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा था। कई दिनों से युवती को ग्राम प्रधान पुत्र गौरव, पेशकार वर्मा पुत्र हनुमान और भोले वर्मा पुत्र राम सिंह द्वारा परेशान किया जा रहा था। 

सीमा के मामा ने बताया कि गुरुवार शाम को युवती के साथ पुनः ग्राम प्रधान के पुत्र ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही युवती को साथ ले जाने के लिए दबाव बनाया। युवती के साथ न जाने पर गांव में फर्जी अफवाह फैलाने की बात कही। मां के विरोध करने पर सभी चले गए। ग्राम प्रधान पुत्र समेत अन्य से परेशान सीमा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।इससे घर के लोग रोने लगे। 

युवती की मां ने थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर बयान दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती के मां की तहरीर पर ग्राम प्रधान पुत्र समेत तीन लोगों के विरुद्ध मौत के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जेल में बंद हैं पिता और भाई
आत्महत्या करने वाली युवती सीमा के पिता शिव दयाल और भाई चार माह से जेल में बंद हैं। पिता पुत्र पर गांव निवासी एक ग्रामीण ने युवती की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए केस दर्ज कराया था। इसकी जानकारी जब युवती के पिता को उसके मामा ने जेल में दी तो वह रोने लगा। इससे जेल में भी अफरा तफरी मच गई। हालांकि जेल में निरुद्ध साथियों ने पिता पुत्र को समझाया।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: प्यार में मिला धोखा तो सुसाइड के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ पड़ी युवती, सिपाही ने बचाई जान, देखें Video

 

संबंधित समाचार