हल्द्वानी: घंटों बाधित रहा हैड़ाखान मार्ग, पोकलैंड व जेसीबी से हटाया मलबा  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुबह से करीब 8 घंटे हुई बारिश के चलते हैड़ाखान मार्ग पर समते मुरकुड़िया पटरानी मार्ग पर पहाड़ों का मलबा आने से 1 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जिसके बाद लोनिवि ने जेसीबी व पोकलैंड मशीनों से मलबे को साफ कर रास्ते को खोला गया। 

गुरुवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते पर्वतीय मार्गों में शामिल हेड़ाखान मार्ग व मुरकुड़िया पटरानी मार्ग में पहाड़ों का मलबा आने से 1 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। हैड़ाखान मार्ग पर दिन के 11 बजे पहाड़ से मलबा मार्ग पर आने से 1 घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

जिसे लोनिवि के जेसीबी व पोकलैड मशीनों से मलबे को मार्ग से हटाया गया। जिसके बाद ही वाहनों का आवागमन हो सका। वहीं हैड़ाखान मार्ग से ऊपर की ओर ग्रामीण इलाके का मुरकुड़िया पटरानी मार्ग भी करीब सवा घंटे तक बाधित रहा।

मार्ग पर आए मलबा को जेसीबी से हटाया गया तब कही जाकर ग्रामीण मार्ग खुल सका। इधर लोनिवि नैनीताल प्रांतीय खंड के ऐई मनोज पांडेय ने बताया कि बारिश के चलते मार्गों पर पहाड़ों से मलबा आ रहा है, जिसके लिए विभाग की ओर से पोकलैंड व जोसीबी मशीनों को तैनात किया गया। वहीं मार्गों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही हैं।  

यह भी पढ़ें: खटीमा: आईएमए ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 25 लाख का चेक
 

संबंधित समाचार