बरेली: दिखे एमआर तो अब होगी एफआईआर, सीएमएस ने अस्पताल में नोटिस चस्पाए
300 बेड अस्पताल की ओपीडी में एमआर के आने का मामला
बरेली,अमृत विचार: 300 बेड अस्पताल में ओपीडी के दौरान मेडिकल रिप्रेंजेंटेटिव (एमआर) के प्रवेश लगाने का आदेश जारी किया है। सीएमएस ने इस संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। वहीं परिसर में एमआर की चहलकदमी होने पर एमआर के साथ स्टॉफ पर भी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - बरेली: आंवला में जलभराव बना काल, डूबने से एक की मौत, एक को बचाया गया, एक लापता
सीएमएस डॉ. भानु प्रकाश ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में एमआर का आना नियम विरुद्ध है। अगर कोई एमआर अस्पताल परिसर में नजर आता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल परिसर में नोटिस भी चस्पा कर दिए गए हैं।
वहीं जिन वार्ड ब्वॉय की ड्यूटी ओपीडी कर रहे डॉक्टरों के कमरों के बाहर रहती है उन्हें भी एमआर पर नजर रखने और तुरंत सूचना देने के आदेश दिए हैं। जिस भी डॉक्टर के कमरे में एमआर का प्रवेश होगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - बरेली: चौकीदार को बंधक बनाकर राइस मिल में चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
