बरेली: बीजामऊ के लोग बोले- धन्यवाद अमृत विचार, हर पात्र को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांसद संतोष गंगवार के गोद लिए गांव पहुंचे अफसर ने निपटाईं समस्याएं

बरेली, अमृत विचार : सांसद संतोष गंगवार के गोद लिए गांव बीजामऊ की बदहाली अमृत विचार में सुर्खी बनने के बाद शुक्रवार को बीडीओ की अगुवाई में पहुंचे अफसरों ने गांव में लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चौपाल लगाई। ढाई साल से मायूस गांव के लोगों के चेहरों पर खुशी की झलक दिखाई दी।

ये भी पढ़ें - बरेली पीएम आवास: पात्र को अपात्र दिखाने पर सचिव निलंबित

उन्होंने अमृत विचार का धन्यवाद अदा किया। अब यहां शनिवार को सचिवों को लगाकर योजनाओं से वंचित लोगों को चिह्नित किया जाएगा। आठ बार सांसद रहे संतोष गंगवार के 2021 में गोद लेने के बाद भी गांव बीजामऊ में कोई काम नहीं हुआ। पिछले दिनों अमृत विचार की टीम पहुंची तो हर तरफ बदहाली पसरी मिली।

गांव की सड़क की हालत खराब थी। बड़ी संख्या में पात्र होने के बाद भी लोगों को पीएम आवास, शौचालय और पेशन योजनाओं का लाभ नहीं मिला था। गांव की बदहाली की खबर अमृत विचार में छपने के बाद शुक्रवार को गांव में अफसरों की फौज पहुंची।

खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र शाक्य ने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों को आवास समेत कई योजनाओं का लाभ दिलाना तय किया गया है। चौपाल में अवर अभियंता, प्रभारी एडीओ आईएसबी, प्रभारी एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव आदि उपस्थित रहे।

चौपाल के बाद गांव के सुरेंद्र सागर ने बताया कि सांसद के गोद लेने के बाद भी गांव ढाई साल से बदहाल था। पहली बार एक साथ बड़ी संख्या में अधिकारी गांव पहुंचे और चौपाल लगाई। प्रधान वीरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण कई योजनाओं से वंचित थे। उनके स्तर से भी कई प्रयास किए लेकिन अमृत विचार की पहल ने उम्मीद जगाई है कि ग्रामीणों की समस्याएं कम हो जाएंगी।

आज संतोष गंगवार भी करेंगे गांव का दौरा: शनिवार को सांसद संतोष गंगवार भी अपने गोद लिए गांव बीजामऊ का अधिकारियों के साथ दौरा कर सकते हैं। पीडी तेजवंत सिंह ने बताया कि सांसद संतोष गंगवार से फोन पर बात हुई है। शनिवार को संभवत: वह गांव का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले शुक्रवार को सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गोद लिए गांव करैना में भी चौपाल लगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: दिखे एमआर तो अब होगी एफआईआर, सीएमएस ने अस्पताल में नोटिस चस्पाए

संबंधित समाचार