बंगाल पंचायत चुनाव में जमकर हिंसा, टीएमसी-कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की हत्या, CPM उम्मीदवारों ने राज्यपाल को रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज सभी 22 जिलों में एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच कूचबिहार के सीताई से मतदान केंद्र में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। वहीं, उत्तर 24 परगना के बासुदेबपुर में एक मतदान केंद्र पर जाते समय राज्यपाल सीवी आनंद बोस को कुछ सीपीआई (एम) उम्मीदवारों ने रोक लिया और उनके साथ अपनी समस्याओं को साझा किया।

ग्राम पंचायत, जिला परिषद और पंचायत समिति की लगभग 74,000 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। वहीं, चुनाव की घोषणा के बाद से ही बीते करीब 28 दिनों में उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक के विभिन्न हिस्सों में जिस प्रकार बेलगाम हिंसा हुई है, उससे लोग सहमे हुए हैं।

कूचबिहार जिले के फलीमारी ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मतदान एजेंट माधव बिस्वास की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। भाजपा ने आरोप लगाया कि जब बिस्वास ने मतदान केंद्र में प्रवेश करने की कोशिश की, तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थकों ने उन्हें रोका और विवाद बढ़ने पर उन्होंने बिस्वास की हत्या कर दी। तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, उत्तरी 24 परगना जिले के कदंबगाची इलाके में देर रात एक निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थक को पीट-पीटकर मार डाला गया। 

चुनावी हिंसा में अब तक 19 लोगों की जानें जा चुकी है। मतदान से एक दिन पूर्व शुक्रवार को भी कूचबिहार, मुर्शिदाबाद व अन्य जिलों में बम व गोलियां चली है। चुनाव से पहले ऐसी घटनाओं और राज्य में चुनावी हिंसा के इतिहास को देखते हुए मतदान के दिन भारी हिंसा की आशंका और गहराती जा रही है। इस बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शुक्रवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा किया, जहां गुरुवार को बम विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला तो बदनाम किया जाने लगा ED के जरिए : CM केजरीवाल

संबंधित समाचार