हरिद्वार: बारिश का कहर पड़ा मकान पर, छत गिरी, दंपति घायल
हरिद्वार, अमृत विचार। प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश से जमीनी तौर की समस्या जैसे जलभराव और नाली चोक झेलनी पड़ रही थी। लेकिन अब ऊपर से भी बारिश का कहर झेलना पड़ सकता है। मामला हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र का है जहां रात में सो रहे दंपति के ऊपर छत्त गिर गई। पड़ोसियों ने उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में एक और मकान की छत गिर गई है।
ज्वालापुर स्थित मोहल्ला घोसियान में सिकंदर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका मकान पुराने समय का बना हुआ है। पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण शनिवार की सुबह अचानक मकान की छत गिर गई जिससे अंदर सो रहे सिकंदर और उनकी पत्नी बानो छत गिरने से घायल हो गए।
तेज आवाज के साथ छत का मलबा गिरने से घर में सो रहे अन्य सदस्य भी जाग गए। शोर शराबा होने से आस-पड़ोस के लोग भी जाग गए। दोनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं कैथवाड़ा मोहल्ले में भी एक मकान की छत गिरी है।
