हरदोई: मंदिर में फेरे के बाद बना रहा धर्मांतरण का दबाव, विरोध में आए हिन्दू संगठन, पुलिस पर लगा यह आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हिन्दू लड़की से पहले दिल्ली के मंदिर में फेरे लेने वाले मुस्लिम लड़के ने उसे अपने घर ला कर उससे निकाह किया और फिर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। हिन्दू संगठन के आगे आने पर इसका पता हुआ। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए।

पुलिस पर आरोप है उसने रिश्वत ले कर दोनों को छोड़ दिया। हालांकि पुलिस आरोप को गलत बता रही है। उसका कहना है कि सारे साक्ष्यों की गहराई से जांच की जा रही है। बताते चलें कि सुरसा थाने के रामपुर मजरा उमरापुर निवासी रोशन अली दिल्ली में काम करता था। वहीं की एक हिन्दू लड़की से उसकी इंस्टाग्राम पर बात होने लगी। बातों-बातों में दोनों में प्यार हो गया। रोशन अली पर आरोप है कि उसने खुद को हिन्दू बता कर उस हिन्दू लड़की को अपने झांसे में फंसाया, उसके बाद वहीं के मंदिर में उसके साथ फेरे लेते हुए शादी की।

रोशन अली उस लड़की को गांव लाया और वहां उसके साथ निकाह किया। उसका धर्म परिवर्तन कराने की बात हुई तो भनक हिन्दू संगठनों को हुई। उसके बाद मामला तूल पकड़ गया। गुरुवार को पुलिस दोनों को थाने ले कर गई, जहां उनसे पूछताछ की गई। आरोप है कि पुलिस ने पूर्व प्रधान लाल मोहम्मद से सांठगांठ कर दोनों को वहां से चलता कर दिया। आरोप है कि इसके बदले में रिश्वत भी ली गई थी। जबकि पुलिस का कहना है कि उन दोनों के साक्ष्यों की गहराई से छानबीन की जा रही है। फिलहाल सारा मामला सुर्खियों में छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच से गोरखपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जिले वासियों में खुशी की लहर

संबंधित समाचार