Almora News: ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस व कैंटर की जोरदार भिड़ंत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा के भतरौजखान के पनुवादोखन के पास एक बस एवं कैंटर की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कैंटर चालक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे रामनगर अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। दुर्घटना के कारण रोड में लंबा जाम लगा हुआ है। जिसे पुलिस व्यवस्थित करने में जुटी है। 

शुक्रवार को भतरौजखान की ओर से रामनगर जा रही बस एवं विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर भतरौजखान के पनुवादोखन के पास भिड़ गए। बस में 40 लोग सवार थे। वहीं कैंटर में 3 लोग सवार थे। दोनों की भिड़ंत की सूचना लोगों ने भतरौजखान पुलिस को दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

घायल लखनपुर रामनगर निवासी कैंटर चालक प्रकाश चंद्र पुत्र मोहन राम को निकालकर रामनगर अस्पताल भेजा। इस दुर्घटना में कैंटर चालक को गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि दुर्घटना में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस चालक के अनुसार बस का ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटना हुई है। सही कारण जांच के बाद ही पता लग सकेगा। दुर्घटना के बाद मार्ग पर घंटों जाम लग गया। पुलिस रूट डायवर्जन कर यातायात सुचारु किया।

संबंधित समाचार