इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा-2', एकता कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार एकता कपूर निर्मित फिल्म लव सेक्स और धोखा-2 , 16 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। एकता कपूर वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म लव सेक्स और धोखा का सीक्वल बना रही हैं। लव सेक्स और धोखा में राजकुमार राव, नुसरत भरुचा और अमित सियाल लीड रोल में थे। एकता कपूर ने लव सेक्स और धोखा-2 के रिलीज डेट के बारे में खुलासा किया है। 

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर लव सेक्स और धोखा-2 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, जब आपको लाइक और रीपोस्ट मिल सकते हैं तो गुलाब और चॉकलेट की जरूरत किसे है? कैमरे के ज़माने के प्यार से लेकर इंटरनेट के जमाने के प्यार तक। वैलेंटाइन 2024 सप्ताहांत पर अपना जहर चुनें प्यार, सेक्स और धोखा! #एलएसडी2,16 फरवरी 2024 से सिनेमाघरों में।

https://www.instagram.com/p/CuZegjVqdw0/

 लव सेक्स और धोखा-2 को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित है। 

ये भी पढ़ें : Adipurush : डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी, कहा- आदिपुरुष से लोगों की भावनाएं आहत हुईं

संबंधित समाचार