गरमपानीः आवासीय मकान के ठीक ऊपर हुआ भूस्खलन, मचा हड़कंप, बाल बाल बचीं चार जिंदगियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। गरमपानी मुख्य बाजार के ठीक सामने शिप्रा नदी पार स्थित ग्रामीण के मकान के ठीक ऊपर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की आवाज सुन बाजार के बासिदे घरों से बाहर निकल आए। अनहोनी की आशंका से लोग परिवार के सदस्यों से संपर्क साधने में जुटे रहे। गनीमत रही की बडा़ हादसा टल गया। परिवार के सभी सदस्य बाल बाल बच गए। लगातार पहाड़ी दरकने से खतरा बना हुआ है।

लगातार हुई बारिश के बाद अब कमजोर पहाड़ियां दरकने लगी है। रात साढ़े दस बजे के आसपास गरमपानी मुख्य बाजार के ठीक सामने शिप्रा नदी पार स्थित कुंदन सिंह के आवासीय मकान के ठीक ऊपर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया। भारी मलबा व पत्थर कुंदन के घर के नजदीक तक पहुंच गए। एकाएक हुए भूस्खलन से हड़कंप मच गया। गनीमत रही की कुंदन की मां व दो बच्चे चपेट में आने से बच गए। 

भूस्खलन की धमाके जैसी आवाज से गरमपानी क्षेत्र  के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। दूरभाष पर गृह स्वामी से संपर्क साधा गया। घर में रहने वाले सभी लोगों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। सूचना प्रशासन को भी दी गई। लगातार दरक रही पहाड़ी से खतरा बढ़ गया है।

संबंधित समाचार