VIDEO : तू मेरी है… किसी और की नहीं होने दूंगा, कह कर आशिक ने छात्रा की बीच सड़क पर भरी मांग
कानपुर में आशिक ने छात्रा की बीच सड़क पर मांग भरी।
कानपुर के किदवई नगर थानाक्षेत्र में आशिक ने छात्रा की बीच सड़क पर मांग भरी। आशिक ने कहा कि तू मेरी है, किसी और की नहीं होने दूंगा।
कानपुर, अमृत विचार। तू मेरी है मेरे सिवा किसी और की नहीं हो सकती। युवती की शादी तय होने पर एक सिरफिरे आशिक ने बीच सड़क पर छात्रा की मांग भर दी। छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। आक्रोशित परिजनों ने आशिक को पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बर्रा थानाक्षेत्र निवासी युवती की जरौली फेस दो निवासी सर्राफा कारोबारी के साथ विवाह तय हो गया था। नवंबर माह में युवती की शादी होनी थी। शादी की जानकारी युवती के आशिक को होने पर वह आए दिन उसे प्रताड़ित कर रहा था। युवती ने बताया कि वह किदवई नगर स्थित महिला महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शनिवार को युवती अंग्रेजी का पेपर देने महाविद्यालय आई थी।
कानपुर : शोहदे ने छात्रा को बीच सड़क रोककर मांग भरी, किदवई नगर थानाक्षेत्र की घटना।@Uppolice @AmritVichar pic.twitter.com/uGd1FHNP85
— Amrit vichr kanpur (@AmritVichar_knp) July 8, 2023
युवती के ऑटो से उतरते ही युवक ने उसे बीच सड़क में घसीट लिया और मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। युवती के विरोध करने पर युवक शादी तोड़ने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर युवक ने सिंदूर निकाल कर युवती की मांग भर दी। आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित होने लगे तो सिरफिरा आशिक मौके से फरार हो गया।
पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। आक्रोशित परिजन शिकायत करने युवक के घर पहुंचे तो युवक ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। परिजनों ने युवक को पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने युवक के खिलाफ किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
