अभिनेत्री काजोल के बयान पर क्यों हो रहा घमासान, बयान पर ट्रोल हो रही हैं काजोल
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री काजोल इन दिनों विवादों में घिरी हुई है इस का कारण उनके द्वारा देश के नेताओं दिया गया एक बयान है। जिस पर बवाल मच रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को उनके वायरल कमेंट पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Dear #Kajol , English speaking in certain accent is not education, it may be skill. Unfortunatly We are ruled by educated leaders like Ashwini Vaishnav, Dr. Jaishankar, Nirmala mam, Kiran Rijju, Piyush Goyal, Nitin Gadkari who can not speak English like you. Shame https://t.co/QCGez3qTny
— Rupa Teacher 🇮🇳 (@rupahasit) July 8, 2023
दरअसल, The Quint को दिए एक इंटरव्यू में काजोल ने देश के नेताओं की पढ़ाई और स्लो ग्रोथ पर कमेंट कर दिया, जिसपर लोगों को गुस्सा फूट रहा है। देश के नेताओं पर किया गया काजोल का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
हालांकि काजोल ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा मैं केवल शिक्षा और उसके महत्व के बारे में बात कर रही थी। मेरा उद्देश्य किसी भी राजनीतिक नेता को नीचा दिखाना नहीं था। हमारे पास कुछ महान नेता हैं, जो देश को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - ED-CBI के सहारे काम में अड़ंगा लगा रहे हैं नरेंद्र मोदी : अरविंद केजरीवाल
