कासगंज: कासगंज में दुष्कर्म पीड़िता ने आग लगाकर दी जान
गंजडुंडवारा, अमृत विचार। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों की टिप्पणियों से क्षुब्ध होकर युवती ने आग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद जिले में सनसनी फैल गई है।
सूचना पर एसपी ने पोस्टमार्टम गृह एवं घटना स्थल का निरीक्षण किया है। साथ ही परिजनों से जानकारी लेते हुए पुलिस को अग्रिम विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने परिजनों से तहरीर मांगी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजदों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।
घटना शुक्रवार देर रात की है। गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में घुसकर डीजल छिड़क कर आग लगा ली और आग की लपटों में घिरी हुई चिल्लाती हुई बाहर निकली यह दृश्य परिजनों ने देखा तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। जैसे तैसे आग बुझाई और उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
सूचना पुलिस को दी। वहां से पुलिस पीड़िता को जिला अस्पताल ले गई। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती के पिता का आरोप है कि गांव के ही बलुआ, टिंकू, कल्लू और पांडा से पुरानी रंजिश है। जमीनी विवाद है। पूर्व में भी यह लोग हमला कर चुके हैं।
बीती छह जून को आरोपियों ने किशोरी को जबरन दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके दो दिन बाद रास्ता रोक कर बेटी की पिटाई लगा दी थी। पुलिस को तहरीर दी थी,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उनके हौसले बुलंद हैं।
आए दिन बेटी पर टिप्पणी भी करते थे, जिससे क्षुब्ध होकर उसने डीजल छिड़कर आग लगा ली। इधर घटना एवं परिजनों के आरोपों की जानकारी मिलते ही एसपी सौरभ दीक्षित ने गंभीरता दिखाई और वह पहले पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। इसके बाद सीओ पटियाली डीके पंत के साथ गांव पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और सच्चाई के आधार पर अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाम जिलों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक युवती ने डीजल छिड़कर आग लगा ली। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि पड़ोस के ही तीन चार लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। युवती के पिता ने दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में तहरीर दी। इसी आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
- सौरभ दीक्षित, एसपी
यह भी पढ़ें- कासगंज: अभी से मिलन को आतुर हैं पतित पावनी की दो धार, तीसरी का रुख अलग, जानिए क्या है मामला
