अमरोहा : गंदगी व जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव एवं गंदगी की समस्या से राहगीरों एवं ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की।

हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव काई मुस्तकम के मार्ग पर काफी दिनों से गंदगी एवं जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है।जिसके कारण ग्रामीणों एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है,ग्रामीणों को इस गंदगी के चलते बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है। 

कई बार ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से इस मार्ग को सही करवाने की मांग की लेकिन हर बार ग्रामीणों को निराशा ही हाथ लगी जिसके विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की और चेतावनी देते हुए कहा अगर मार्ग दुरुस्त नहीं किया जाता है तो जनपद के जिलाधिकारी के समक्ष पेश होकर अपनी मांग रखेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रोहतास, आसाराम, कैलाश, योगेश, प्रेम शंकर, शंकर पाल, छोटे, सूरज, नंदकिशोर,टीकाराम, प्रशांत, जसराम आदि मौजूद रहे।


बुरावली में बारिश से गिरी मकान की दीवार
अमरोहा। जिले में पिछले चार दिन से हो रही बारिश से बुरावली में मकान की दीवार रविवार की रात भरभराकर गिर गई। बुरावली गांव निवासी विधवा सुनेरिया अपने दो बच्चों के साथ रहती है। पति उमेश की वर्षों पहले मृत्यु हो चुकी है। घर में एक कमरे की पक्की छत है।  जबकि पास में ही टीन की चादर डालकर गुजर बसर हो रहा था। चार दिन की लगातार की बारिश ने मकान की चादर सहित दीवार ढह गई। गनीमत यह रही कि परिवार दूसरे पक्के में कमरे में सोया हुआ था। जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन आर्थिक हानि जरूर पहुंच गई। महिला सुनेरिया मेहनत मजदूरी करके अपने दोनों बच्चों के साथ परिवार का पालन पोषण कर रही है। दीवार गिरने से हजारों का नुकसान बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : प्रेमजाल में फंसाकर की शादी, ब्लैकमेल कर 3.87 लाख रुपये हड़पे

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज