भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नये मामले आए सामने  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 32 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,463 से घटकर 1,454 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,94,575 हो गई है, जबकि मिजोरम में कोविड-19 से मौत का एक और मामला सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,31,913 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,61,208 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 220,67,43,846 खुराक दी जा चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - ED-CBI के सहारे काम में अड़ंगा लगा रहे हैं नरेंद्र मोदी : अरविंद केजरीवाल

संबंधित समाचार